Homeनावां शहरनावां: सेवन डेज स्मार्ट अकैडमी में आरंभम वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

नावां: सेवन डेज स्मार्ट अकैडमी में आरंभम वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां-मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट अकैडमी में आज आरंभम वार्षिक समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि महावीर कुमार शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर (अजमेर) के सानिध्य में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

- विज्ञापन -image description

वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रोमांचक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में नृत्य, नाटक सहित विविध कलात्मक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। जिनमें बच्चों की प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में अजीत सिंह, हरलाल सिंह कालेर, भंवर लाल खोखर, दिव्या सोनी, रामेश्वर लाल गढ़वाल, शांति देवी, नंदलाल चौधरी एवं सीआई उपस्थित रहे। इसके अलावा गौड़ समाज से अल्पना अग्रवाल, स्वाती बंसल, कुसुम लड्ढा, कुसुम अग्रवाल, प्रकाश जी सोमानी सहित मीठड़ी एवं नावां से पधारे अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ। साथ ही उपस्थित अभिभावकों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नावां सिटी: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रेरक संवाद कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments