Wednesday, April 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: भादी पीठ उपवृंदावन मीठड़ी में 12वां परमधाम गमन महोत्सव आज से...

नावां: भादी पीठ उपवृंदावन मीठड़ी में 12वां परमधाम गमन महोत्सव आज से शुरू

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: निम्बार्क सम्प्रदाय के अति प्राचीन स्थल भादी पीठ धाम उपवृंदावन मीठडी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ आज शनिवार 27 दिसंबर 2025 से हो गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह आयोजन गोलोकवासी परम पूज्य श्रद्धेय महंत  राधाचरण दास महाराज के 12वें परमधाम गमन महोत्सव के रूप में 04 जनवरी 2026 (रविवार) तक विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

भादी पीठ परिकर के अम्बिका शरण दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः ठाकुर जी महाराज का अभिषेक एवं ध्वजारोहण विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इसके पश्चात प्रातः 10:15 बजे से मीठडी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई विशाल कलश यात्रा भादी पीठ परिसर पहुंची।

आज दोपहर 12:15 बजे से संगीतामय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसमें पं. भरत किंकर महाराज (चित्रकूट) के श्रीमुख से कथा वाचन किया जा रहा है। यह कथा 27 दिसंबर से 04 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक आयोजित होगी।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रमों की कड़ी में 03 जनवरी 2026 (शनिवार) को संगीत सम्मेलन एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय व बाहर से पधारे कलाकारों द्वारा संपूर्ण रात्रि भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 04 जनवरी 2026 (रविवार) को समाधि स्थल पर गुरु महाराज की चरण पादुका पूजन, संतों के आशीर्वचन, राजभोग आरती तथा भंडारा महाप्रसाद का आयोजन होगा।

नावां: तहसील व पंचायत कार्यालय का कलक्टर द्वारा औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को नोटिस व निलंबन के निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!