Wednesday, April 15, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन में दो एएसपी कार्यालयों सहित पुलिस विभाग के लिए 10 पट्टे...

डीडवाना-कुचामन में दो एएसपी कार्यालयों सहित पुलिस विभाग के लिए 10 पट्टे जारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के आकार में विस्तार का क्रम लगातार जारी है। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में विभिन्न विभागों को कार्यालयों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के साथ-साथ पट्टे जारी करने का कार्य भी त्वरित रूप से निरंतर किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी क्रम में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की उपस्थिति में जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित पुलिस कार्यालयों के लिए एक साथ 10 पट्टे प्रदान किए हैं।

- विज्ञापन -image description

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जिले में राजकीय कार्यालयों सहित जनसुविधाओं के विकास के लिए शीघ्र भूमि आवंटन करने एवं भूमि के पट्टे जारी करने के निर्देश प्रदान किए थे।

इसी के तहत जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही कर पुलिस विभाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय डीडवाना व परबतसर के लिए, डीडवाना के महिला पुलिस थाना व साइबर पुलिस थाना के लिए, इसी प्रकार पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय लाडनूं के लिए, पुलिस थाना मौलासर, पुलिस थाना चितावा के लिए तथा पुलिस चौकी घाटवा व पुलिस चौकी बालिया के कार्यालय के लिए कुल 10 पट्टे प्रदान किए गए हैं।

- Advertisement -ishan

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में राजकीय विभागों को कार्यालयों के लिए शीघ्र ही भूमि आवंटित कर पट्टे प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के विस्तार के साथ ही जनसुविधाओं का विकास हो सकेगा और आमजन को शीघ्र ही सुविधा मिल सकेगी।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, नेमीचंद खारिया सहित संबंधित उपअधीक्षक एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ व्यापक मंथन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!