कुचामन सिटी. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय कार्यालय (श्री गोवर्धननाथ मंदिर) में राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।


बैठक में विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्ष, तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी ने करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों को एकजुट, सक्रिय, और संगठित रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया।
प्रदेश महासचिव, गौरव गुप्ता ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मांगों की पूर्ति हेतु सभी सदस्यों को मिलकर संघर्ष, एकता, और सामूहिक रणनीति को अपनाना होगा।

उनके प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के अंदर 7 जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया अपनाते हुए शीघ्र ही चुनाव करवाए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ हो सके।
कुचामन सिटी: एजाक की जिला स्तरीय बैठक में ब्लॉक कमेटी का गठन






