नावां: उपखण्ड मुख्यालय पर स्टेडियम के पास स्थित हज़रत मुस्ताक़ अली शाह पीर बाबा की दरगाह का शुक्रवार को सालाना एकदिवसीय उर्स मनाया गया।


मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद रशीद ने बताया कि सर्वधर्म सद्भाव के प्रतीक हज़रत मुस्ताक़ अली बाबा की दरगाह के उर्स मुबारक के मौके पर नावां शहर सहित आसपास के इलाके से आए जायरीन ने मजार शरीफ पर अकीदतमंदों की तरह फूल व चादर पेश कर शहर सहित देश में अमन-चैन की दुआ की।

इस मौके पर कायमखानी युवा सोसायटी के सदर अमजद खान बंटी व सोसायटी के सदस्यों ने दरगाह में लंगर की व्यवस्था की तथा उर्स की व्यवस्थाएँ संभाली। बाद नमाज-ए-ईशा मिलाद-ए-मुस्तफा का आयोजन किया गया, जिसमें समाजबंधु उपस्थित रहे।
डीडवाना-कुचामन जिला परिषद का गठन, नई ग्राम पंचायतों की सूची जारी






