Thursday, May 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सहित दो गांवों के मंदिरों में चोरी, चांदी पिघलाकर बनाई सिल्लियां;...

कुचामन सहित दो गांवों के मंदिरों में चोरी, चांदी पिघलाकर बनाई सिल्लियां; तीन आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में हुई चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी दिन के समय मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जबकि तीसरा आरोपी चोरी का माल खरीदने का काम करता था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई सामग्री बरामद की हैं।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सहित दो गांवों के मंदिरों को लूटा 

पहली वारदात – 6 सितंबर 2025 को परिवादी पदम कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि ग्राम जिलिया स्थित मालियों के मंदिर एवं वीर हनुमान मंदिर से अज्ञात चोर चांदी के छत्र व मुकुट चोरी कर ले गए।

दूसरी वारदात – परिवादी सोहनलाल स्वामी ने रिपोर्ट दी कि ग्राम भांवता स्थित वीर हनुमान बालाजी मंदिर से 13 नवंबर 2025 को दिनदहाड़े चांदी के छत्र चोरी कर लिए गए।

- Advertisement -ishan

तीसरी वारदात – 14 नवंबर को अनिल कुमार शर्मा पुजारी दल्ला बालाजी मंदिर ने रिपोर्ट में बताया कि 9 नवंबर 2025 को शाम 03:55 बजे अज्ञात चोर मंदिर से तीन चांदी के छत्र चोरी करके ले गए। तीनों रिपोर्टों पर क्रमशः प्रकरण संख्या 337, 403 एवं 405 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस कार्रवाई – 

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी नेमीचन्द खारिया (RPS) एवं वृताधिकारी कुचामन सिटी मुकेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में, थानाधिकारी कुचामन सिटी सतपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने डिटेन आरोपियों से की पूछताछ

टीम ने चोरी की वारदातों की रोकथाम तथाआरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी विश्लेषण एवं स्थानीय मुखबिरों के माध्यम से संदिग्धों पर निगरानी रखी। संदेह के आधार पर सोयब एवं प्रदीप को डिटेन कर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में दोनों ने जिलिया, भांवता और दल्ला बालाजी मंदिरों से चांदी के छत्र एवं मुकुट चोरी करना स्वीकार किया।

दोनों आरोपी चोरी का माल सोयब कारीगर को बेचते थे। सोयब से पूछताछ में उसने चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों से मिली चांदी की सिलियां

गिरफ्तार आरोपियों में सोयब (20) पुत्र जलालुदीन निवासी फूल मस्जिद के पास, घाटी कुआ कुचामन सिटी; प्रदीप कुमावत (19) पुत्र भागीरथ निवासी पटवारी कोठी आदर्श कॉलोनी कुचामन सिटी; तथा दिनेश कुमावत (19) पुत्र कालूराम निवासी कड़वा का बांसड़ा हाल नया बस स्टैंड स्टेशन रोड कुचामन सिटी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चांदी के कुल 7 छत्र बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी किए गए छत्रों और मुकुटों को गलाकर तैयार की गई चांदी की सिल्लियां भी जब्त की गई हैं, जिन्हें आरोपियों ने चोरी छुपाने के इरादे से पिघलाकर तैयार किया था।

टीम सदस्य – कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह, थानाधिकारी कुचामन; हेड कांस्टेबल लालचंद और रामूराम शामिल रहे। इनके साथ कांस्टेबल हंसराज, छोटूराम, सुनील कुमार और रविन्द्र सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल छोटूराम का विशेष योगदान रहा।

डीडवाना-कुचामन जिला परिषद का गठन, नई ग्राम पंचायतों की सूची जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!