Homeक्राइम न्यूजनावां: भाटीपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर मिले रॉड...

नावां: भाटीपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर मिले रॉड से वार के निशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: भाटीपुरा गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के मेघा हाईवे मार्ग के पास खून से लथपथ हालत में एक युवक पड़ा मिला।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान दानाराम गुर्जर (40) के रूप में हुई, जो पेशे से डंपर चालक था।

- विज्ञापन -image description
डंपर चालक था दानाराम गुर्जर।

खून से लथपथ चीखता रहा युवक

रात करीब 11 बजे के आसपास ग्रामीणों को अचानक तेज चीखें सुनाई दीं। लोग दौड़कर हाईवे मार्ग की ओर पहुंचे तो रास्ते में खून से सना एक व्यक्ति पड़ा मिला। उसके सिर पर किसी भारी और नुकीली चीज़ से वार किए जाने के गहरे निशान दिख रहे थे।

परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल राजकीय उप जिला चिकित्सालय नावां ले गए लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -ishan

गांव में सनसनी, हत्या पर लोगों में आक्रोश

दानाराम की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने आशंका जताई कि दानाराम की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

सूचना पर वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी और थानाधिकारी नंदलाल चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर सरिए से वार के निशान पाए गए। पुलिस ने दो युवकों को संदेह के आधार पर डिटेन किया है। मामला जांचाधीन है।

कुचामन सिटी: नौकरी छोड़ो, खुद बन जाओ MP-MLA; सांसद बेनीवाल की फाइल रोकने पर तीन अधिकारियों को नोटिस

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments