Wednesday, April 29, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना: मौलासर में कृषि छात्रों का जोरदार धरना, सात सूत्रीय मांगों को...

डीडवाना: मौलासर में कृषि छात्रों का जोरदार धरना, सात सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध रैली

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर कस्बे में आज राजकीय कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सात सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी आवाज़ उठाई।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान उन्होंने मौलासर कस्बे में विरोध रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय को कृषि विश्वविद्यालय के अधीन करने, परीक्षा केंद्र को मौलासर में बनाए जाने और संबंधित विषयों की प्रयोगशाला स्थापित करने की मांग की।

- विज्ञापन -image description

इसके अलावा, छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में पुस्तकालय और खेल सुविधाएं शुरू करने, कक्षाओं को नवीन भवन में संचालित करने, तथा एनएसएस और एनसीसी इकाई की स्थापना की भी मांग रखी।

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्याओं पर जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -ishan

डीडवाना: आवासीय विद्यालय में परीक्षा के दौरान नकल का वीडियो, प्रिंसिपल पर आरोप

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!