Homeडीडवानाडीडवाना: ट्रैक्टर की ट्रॉली के बीच फंसने से चालक की मौके पर...

डीडवाना: ट्रैक्टर की ट्रॉली के बीच फंसने से चालक की मौके पर मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: आजवा गांव के पास दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर अचानक कच्ची जमीन में फंस गया और हादसा हो गया।

- विज्ञापन -image description

मिली जानकारी के अनुसार – चालक मेघाराम निवासी भवादिया की ढाणी ट्रैक्टर में जाजोलाव नाड़ी से मिट्टी भरकर ला रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर कच्ची जमीन पर फंस गया, जिससे वाहन आगे से खड़ा हो गया और ट्रॉली के बीच में फंस जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त चालक अकेला था, जिसके कारण काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक मेघाराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीडवाना: महिला नरेगा कर्मी के पैरों पर से गुज़री राजस्थान सरकार लिखी स्विफ्ट कार, चालक फरार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments