Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, सात दिन...

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, सात दिन में निपटाएं लंबित प्रकरण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने विभागीय कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य प्रगति सुनिश्चित करने तथा फ्लैगशिप योजनाओं में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण सात दिवस में करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलक्टर ने रोडवेज डिपो प्रबंधक को शहर से कलक्टर कार्यालय आने वाले आमजन की सुविधा के लिए कलक्टर कार्यालय पर बस स्टॉप बनाकर रोडवेज बसों का ठहराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को जिले में शहीदों के नाम पर विद्यालयों का नामकरण करने एवं शहीदों के आश्रितों को नियुक्ति से संबंधित कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ. आर. मीणा सहित चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, परिवहन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सीएसपी कोचिंग में सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments