Homeडीडवानाडीडवाना: महिला नरेगा कर्मी के पैरों पर से गुज़री राजस्थान सरकार लिखी...

डीडवाना: महिला नरेगा कर्मी के पैरों पर से गुज़री राजस्थान सरकार लिखी स्विफ्ट कार, चालक फरार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना में सोमवार को एक महिला नरेगा कर्मी सड़क हादसे में घायल हो गई। कलक्टर कार्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर राजस्थान सरकार लिखी स्विफ्ट कार उसके पैरों पर से गुजर गई और चालक मौके से फरार हो गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जानकारी के अनुसार – महिला नरेगा कर्मी अपना काम कर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी उसके पैरों पर से गुजर गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

- विज्ञापन -image description

कार पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ था और घटना के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक रिपोर्ट या बयान सामने नहीं आया है। 

डीडवाना-कुचामन: विशेष पुनरीक्षण में लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को किया निलंबित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments