Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, दो गंभीर घायलों को...

कुचामन सिटी: सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, दो गंभीर घायलों को किया जयपुर रैफर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के मेगा हाईवे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार और कैंपर की टक्कर में बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की दो महिलाओं को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

लाडनूं के रताऊ निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के साथ यह हादसा हुआ, जो जयपुर की ओर जा रहे थे।

- विज्ञापन -image description

हादसा कैसे हुआ:-

कुचामन पुलिस थाना हेड कांस्टेबल दुर्गाराम ने बताया कि मेगा हाईवे पर स्विफ्ट कार और कैंपर के बीच जोरदार भिड़ंत तब हुई, जब पिकअप वाहन ने ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान कैंपर सीधे स्विफ्ट कार से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पिता छोटूराम जाट निवासी रताउ और उनकी पुत्री गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -ishan

घायलों को जिला अस्पताल लाया गया

घायलों में ग्यारस देवी पत्नी छोटूराम और इंदिरा शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को जयपुर रैफर कर दिया।

पुलिस कार्रवाई – सूचना मिलते ही कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि ओवरटेक के दौरान लापरवाही से हादसा होना प्राथमिक कारण प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!