Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लव-कुश वाटिका में एनएसएस शिविर, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण बचाने...

कुचामन सिटी: लव-कुश वाटिका में एनएसएस शिविर, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई स्तर +2 द्वारा आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन लव कुश वाटिका, मकराना रोड (कुचामन के पश्चिमी क्षेत्र) में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

विद्यालय ने लव कुश वाटिका के एक भाग को गोद ले रखा है। इस क्षेत्र में विद्यालय की इको क्लब इकाई द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान 1000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया था। आज के शिविर में विद्यार्थियों द्वारा उन पौधों की जाँच, पुनः गढ़ाई (पौधों के गढ़े ठीक करना) एवं सिंचाई की गई।

- विज्ञापन -image description

शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से किया। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण केवल मानव के लिए ही नहीं, बल्कि इस पृथ्वी के समस्त जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष ही जीवन का आधार हैं, अतः हर विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए।”

- Advertisement -ishan

इको क्लब प्रभारी व नस के सह प्रभारी डॉ. भंवर लाल गुगड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी जीवनशैली का अनिवार्य अंग होना चाहिए। वृक्षारोपण, वन्य जीवों की रक्षा एवं स्वच्छता अभियान जैसे प्रयास धरती को सुरक्षित बनाते हैं।”

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी राजेश चौधरी ने कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा काल में मानवता की सेवा करना है। सेवा का भाव ही सच्ची शिक्षा है।”

इससे पूर्व एन.एस.एस. इकाई द्वारा प्रथम शिविर 6 अक्टूबर 2025, द्वितीय शिविर 31 अक्टूबर 2025, तथा तृतीय शिविर आज 11 नवम्बर 2025 को आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) देश के युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित एक सशक्त युवा कार्यक्रम है, जो विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जागृत करता है।

कार्यक्रम में वनपाल राजूराम बिजारणिया, वाटिका कर्मचारी बोदूराम, शिक्षकगण एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. स्वयंसेवक दल द्वारा किया गया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कुचामन सिटी: दो दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी कर गए नरेश जैन, परिवार ने मरणोपरांत किया नेत्रदान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!