कुचामन शहर के झालरा रोड़ स्थित टैगोर महाविद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के निदेशक सीताराम चौधरी, सचिव राजेश चौधरी और प्राचार्य डॉ. अखिलानंद पाठक के मार्गदर्शन में हुआ।


जिसमें विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही।

महाविद्यालय निदेशक सीताराम चौधरी ने बताया कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरूआत में महाविद्यालय प्रवक्ता अब्दुल अजीज ने बाल दिवस के महत्व को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलानंद पाठक ने कहा कि “पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता है”। उन्होनें छात्रों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. अधिकारी भोमा राम चौधरी ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. पी.एस. चौहान ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में हिमांशी ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सुनीता चौधरी, विमला चौधरी, मुकेश बगडिया, कमलेश चौधरी, भोमा राम, अब्दुल अजीज, विष्णु जोशी, आरती कनोई, भगवती, एवं अन्य सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन छात्रा पुजा स्वामी व खुशबु ने किया।
कुचामन सिटी: जैन स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों के अधिकारों की रक्षा और पर्यावरण जागरूकता पर सेमिनार






