Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जिलिया में ट्रेलर और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की...

कुचामन सिटी: जिलिया में ट्रेलर और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की भिड़ंत, सड़क पर बिखरे सिलेंडर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उगरपुरा गांव के पास किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर सोमवार  रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।

- विज्ञापन -image description

एक ट्रेलर और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के पिछले हिस्से से कई सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।

- विज्ञापन -image description

सिलेंडर गिरने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई।

क्षतिग्रस्त ट्रक।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात हुआ जब ट्रेलर और सिलेंडर से भरा ट्रक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गए। भिड़ंत के बाद ट्रक हाईवे पर ही खड़ा रह गया और गैस सिलेंडर सड़क पर लुढ़कते हुए दूर-दूर तक फैल गए।

- Advertisement -ishan

गनीमत रही कि सिलेंडर खाली थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा और चालक व सहायक घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कुचामन सिटी थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

गैस एजेंसी के कर्मचारियों को बुलाकर सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। इसके बाद दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments