डीडवाना-कुचामन जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने विभागीय कार्यों की प्रगति, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर शीघ्र सफाई सुनिश्चित करने तथा शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाने के निर्देश नगर परिषद अधिकारियों को दिए।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में भेजने, उनकी संख्या का आकलन करने, टैग लगाने और गौशालाओं के अनुदान से संबंधित कार्यों के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा कर, दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह तथा विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डीडवाना: मौलासर में कृषि छात्रों का जोरदार धरना, सात सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध रैली






