Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने...

कुचामन सिटी: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने की पहचान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर मंगलवार अल सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कुचामन के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – कुचामन के पास मेगा हाइवे पर एक राहगीर युवक सड़क किनारे जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलते ही कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभ में युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने मृतक की पहचान नरेन्द्र सिंह के रूप में कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल वाहन की तलाश जारी है।

बता दें कि सोमवार देर रात डीडवाना-हनुमानगढ़ राजमार्ग पर एक ट्रेलर और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में टक्कर हो गई थी। हालांकि ट्रक में भरे सिलेंडर खाली थे, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -ishan

खबर –  कुचामन सिटी: जिलिया में ट्रेलर और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की भिड़ंत, सड़क पर बिखरे सिलेंडर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments