Homeकुचामनसिटीकुचामन में पोलियो टीकाकरण शुरू, पहले दिन 7,304 बच्चों को पिलाई दवा

कुचामन में पोलियो टीकाकरण शुरू, पहले दिन 7,304 बच्चों को पिलाई दवा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. प्लस पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण महाअभियान के तहत 23 से 25 नवंबर 2025 तक कुचामन नगरपरिषद क्षेत्र में पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पीएमओ डॉ. शकील अहमद राव ने बताया कि अभियान के लिए 31 स्थायी बूथ, 2 ट्रांजिट बूथ और 2 मोबाइल बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर टीकाकर्मियों एवं नर्सिंग छात्रों सहित 200 से अधिक कार्मिक बच्चों को 2 बूंद पोलियो की दवा पिलाएंगे।

- विज्ञापन -image description

पहले दिन विभिन्न बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। अगले दो दिनों तक टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी। टीकाकरण कार्य के सुपरविजन के लिए 7 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ. गौरव राजावत हैं, जबकि सेक्टर ऑफिसर के रूप में डॉ. इशाक देवड़ा एवं डॉ. महेंद्र चौधरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अभियान के दौरान पुराने बस स्टैंड पर टेंट की व्यवस्था मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी (MEWS) द्वारा, पुराने सीकर बस स्टैंड पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा तथा अम्बेडकर सर्किल पर बूथ की व्यवस्था परशुराम सेवा समिति द्वारा की गई। सभी बूथों पर भोजन की व्यवस्था देवड़ा सोनोग्राफी सेंटर की ओर से तथा बच्चों के लिए टॉफ़ी की व्यवस्था डॉ. गौरव राजावत द्वारा उपलब्ध कराई गई। अभियान के पहले दिन कुल 7,304 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

- Advertisement -ishan

कुचामन में शिक्षा मंत्री ने किया बरगद वाटिका का लोकार्पण, कहा- पेड़-पौधे धरती मां का श्रृंगार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments