कुचामन सिटी. रमेश रूलानिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी और रोहित गोदारा गैंग के फाइनेंशियल मैनेजर माने जाने वाले जीतू चारण को सोमवार को दिल्ली से राजस्थान लाया गया।


जानकारी के अनुसार – दिल्ली पुलिस जीतू चारण को राजस्थान लेकर आई और औपचारिक कार्रवाई के बाद उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया। अब कुचामन पुलिस उसे विधिक रूप से गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी और कल रिमांड के लिए कोर्ट में प्रस्तुत करेगी।

हत्याकांड में अब तक हथियार बरामद नहीं
इस हत्याकांड में अब तक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस मुख्य आरोपियों सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन हथियारों का सुराग नहीं मिल पाया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि जीतू चारण से पूछताछ के दौरान हथियार कहां छुपाए गए थे इसका खुलासा हो सकता है। इसके साथ ही रोहित और वीरेंद्र गैंग से जुड़ी अन्य जानकारियां भी सामने आने की संभावना है।


जीतू चारण ने किए थे हथियार सप्लाई
बता दें कि 25 हजार के इनामी आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र चारण ने रमेश रूलानिया हत्याकांड में बदमाशों तक हथियार पहुंचाए थे और उन्हें निर्देशित किया था।
हत्या के बाद उसने मुख्य आरोपियों गणपत, धर्मेंद्र, महेश और जुबेर से संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया और पोकरण (जैसलमेर) क्षेत्र में छिप गया था।
दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने 5 नवंबर को जीतू चारण को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया था, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही थी।
रमेश रूलानिया हत्याकांड: गैंगस्टर जीतू को दिल्ली से कुचामन ला रही पुलिस, अगला निशाना रोहित-वीरेंद्र






