Homeकुचामनसिटीकुचामन जिला अस्पताल में वन्दे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने...

कुचामन जिला अस्पताल में वन्दे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय जिला अस्पताल में सोमवार को वन्दे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अधीक्षक एवं रेडियोग्राफर कृष्ण मुरारी ने बताया कि बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा 7 दिसम्बर 1876 को रचित इस राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर में सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

- विज्ञापन -image description

समारोह के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शकील अहमद राव ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, भौगोलिक और पौराणिक महिमा का प्रेरक प्रतीक है, जो आज भी देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है।

इस अवसर पर डिप्टी कंट्रोलर डॉ. बलबीर सिंह ढाका, डॉ. कल्पना गुप्ता, डॉ. चैनाराम चौधरी, डॉ. प्रहलाद राम बाजिया, डॉ. सत्यानारायण कुम्हार, भगवान सहाय कुमावत (सीनियर नर्सिंग अधिकारी) सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

- Advertisement -ishan

नर्सिंग अधीक्षक राधेश्याम कांसोटिया ने कहा कि यह गीत देश के गौरवशाली इतिहास और हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

समारोह में डॉ. सलीम मोहम्मद राव, डॉ. अनिता बाजिया, डॉ. राजकुमारी, डॉ. जयप्रकाश ढाका, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. अनिल कुमावत, डॉ. विनोद सागर, डॉ. सपना सिकरवार, डॉ. हरीश ढाका, भींवाराम (लेब प्रभारी), श्रीमति जोली चाको, मदनलाल मेहरा, गोपाल मूंड, राजेश मुण्डोतिया, किशनलाल नेहरा, हंसराज खींची, मनोज सिंह सहित कई नर्सिंग कार्मिक उपस्थित रहे।

कुचामन: दिल्ली पुलिस ने जीतू चारण को राजस्थान पुलिस को सौंपा, कल होगा कोर्ट में पेश

कुचामन सिटी: लेडी डॉन के इशारे पर हुई फायरिंग में आरोपी रोहित को नावां कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments