Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कांग्रेस के नावां विधानसभा प्रभारी की SIR संबंधी बैठक आयोजित

कुचामन सिटी: कांग्रेस के नावां विधानसभा प्रभारी की SIR संबंधी बैठक आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. विधानसभा प्रभारी द्वारा खारिया पोर्ट में SIR (Special Intensive Revision) संबंधी बैठक का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इसमें नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कुचामन-नावां की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य SIR से जुड़ी सभी जानकारी को बूथ एजेंट एवं कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाना रहा।

- विज्ञापन -image description

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी ने कहा कि मतदाता सूची के पूर्ण निरीक्षण के दौरान किसी भी मतदाता का नामांकन छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए बूथ एजेंटों को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर उपस्थिति सुनिश्चित कर इस कार्य को मजबूत करना होगा।

उन्होंने बूथ एजेंट एवं बूथ स्तरीय जनप्रतिनिधियों/पार्षदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं को अच्छी तरह समझाकर परिपत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं।

- Advertisement -ishan

उन्होंने यह भी बताया कि जो मतदाता प्रवासी हैं या जीविकोपार्जन के लिए बाहर गए हुए हैं, उनका भी नामांकन संबंधित रिश्तेदार द्वारा करवाया जा सकता है। उपलब्ध फार्म पर संबंधित बीएलओ के हस्ताक्षर करवाकर उसे सुरक्षित रखने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूचियों के प्रकाशन के समय किसी भी मतदाता का नाम सूची से वंचित न हो और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद मिल सके।

विधानसभा प्रभारी ने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए, यह हमारी प्राथमिकता है।

बैठक में नावां विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी, जिला उपाध्यक्ष शेर खान, जिला महासचिव बुद्धाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, जिला सचिव ईश्वर राम सोहू, नगर अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, अयूब सोलंकी, मोहम्मद फारूक टांक, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना राम महला, कमलकांत डोडवाडिया, परसराम बुगालिया, हिरानी सरपंच मदनलाल कुमावत, युवा कांग्रेसी गजेंद्र कांसोटिया, भागूराम बुगालिया, इमरान लीलगर, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गा राम चौधरी, मुकेश सेन सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कुचामन सिटी: कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि सभा का किया आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!