Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि...

कुचामन सिटी: कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि सभा का किया आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्म दिवस आज खारिया फोर्ट में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन द्वारा आयोजित पुष्पांजलि सभा में उपस्थित नावां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी ने आयरन लेडी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वर्गीय गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

- विज्ञापन -image description

अपने उद्बोधन में देवेंद्र सिंह ने स्वर्गीय गांधी को भारत की सच्ची, निडर एवं निर्भीक वीरांगना बताया।

कार्यक्रम में नावां विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी, जिला उपाध्यक्ष शेर खान, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, जिला महामंत्री बुद्धा राम चौधरी, नगर अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वर राम सोहू, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, अयूब सोलंकी, मोहम्मद फारूक टांक, पार्षद प्रतिनिधि शंकर लाल मोहनपुरिया, हिरानी सरपंच मदनलाल कुमावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्नालाल महला, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कमलकांत डोड़वाडिया, आईएनसीआर अध्यक्ष परसराम बुगालिया, लादूराम डोडवाडिया, मस्ताराम, मक्खन लाल, भंवरलाल गिला, मोहनलाल कुमावत, पूर्व सरपंच श्रवण गवारिया, संजय शर्मा पांचवा, सेवाराम कलकला, नागपाल सिंह खारिया, कानाराम कुमावत, पूर्व सरपंच हिरानी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Advertisement -ishan

इस दौरान स्वर्गीय इंदिरा गांधी अमर रहें, आयरन लेडी अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से खारिया फोर्ट गुंजायमान हो उठा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!