Thursday, May 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: आदर्श कॉलोनी बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन

कुचामन सिटी: आदर्श कॉलोनी बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के आदर्श कॉलोनी, सोकल मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर बालाजी महाराज को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

शाम के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति, संगीत और जयघोषों से गूंज उठा।

- विज्ञापन -image description

अन्नकूट पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक फूलों, दीपों और रोशनियों से सजाया गया। भगवान हनुमान को मिष्ठान्न, फल, नमकीन, हलवा, पूरी, खीर, लड्डू सहित कुल 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। महोत्सव के दौरान महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

भक्तों की सक्रिय भागीदारी – कार्यक्रम में दीपक कुमावत, दीपेंद्र सैन, हीरालाल सैनी, पूजा कुमावत, अनिल कुमावत, लोकेश कुमावत और सूरज कुमावत उपस्थित रहे। सभी मोहल्लावासियों के सहयोग से यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisement -ishan

श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए और बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!