Homeकुचामनसिटीकुचामन में शिक्षा मंत्री ने किया बरगद वाटिका का लोकार्पण, कहा- पेड़-पौधे...

कुचामन में शिक्षा मंत्री ने किया बरगद वाटिका का लोकार्पण, कहा- पेड़-पौधे धरती मां का श्रृंगार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. जिले के कुचामन सिटी पहुंचे शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने शांकभरी माता मंदिर रोड स्थित बरगद वाटिका का लोकार्पण किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में पहुँचने पर मंत्री का आयोजन समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से स्वागत किया गया। लोकार्पण के बाद मंत्री ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान मंत्री दिलावर ने कहा कि पेड़-पौधे धरती मां का श्रृंगार हैं। इन्हें काटने की बजाय उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धरती हमें सब कुछ देती है, इसलिए हमारा दायित्व है कि हम भी उसे सुरक्षित रखें और अपने कृत्यों से नुकसान न पहुँचाएं।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है और इसके लिए पेड़ों का होना अनिवार्य है। वातावरण में तापमान लगातार बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है। पेड़ प्रतिवर्ष करीब 3500 लीटर पानी रिचार्ज करते हैं, जिससे तापमान कम होता है। पेड़ों की कमी से भूमि को शीतलता नहीं मिल रही और भू-जल स्तर भी गिर रहा है, इसलिए हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए।

धनकोली में विद्यालय भवन का लोकार्पण

कुचामनसिटी कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मौलासर धनकोली पहुंचे, जहाँ उनका स्थानीय स्तर पर स्वागत किया गया। यहाँ उन्होंने सेठ श्री नथमल सोमानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। मंत्री ने विद्यालय में किए गए विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईटीआई का शैक्षिक दौरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments