कुचामन पुस्तकालय में गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ गरिमापूर्ण ढंग से किया गया।
पुस्तकालय के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल एवं मंत्री रामनिवास कुमावत ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस श्रीमद्भागवद्गीता का विधिवत पूजन किया गया।


पूजन के पश्चात गीता पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। जिसमें गीता के विविध संस्करण, टीकाएँ एवं आध्यात्मिक साहित्य आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम संयोजक बंशीलाल कांसोटिया ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत गीता के 12वें, 15वें एवं 16वें अध्याय का सामूहिक पाठ भक्तिभाव से किया गया। सामूहिक पाठ के पश्चात विनीता ने गीता के चयनित श्लोकों का सस्वर वाचन प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
कार्यक्रम में पुस्तकालय ट्रस्टी गुलाबचंद शर्मा, श्यामसुंदर मंत्री, कालीचरण व्यास, सुनील कुमार माथुर, सुरेश वर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, मुरारी गौड़, विमल पारीक, प्रकाश दाधीच, रमेश चावला, भैरूलाल उपाध्याय, मृदुला कोठारी, विनीता, संजय, विवेकानन्द सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ट्रस्टी गुलाबचंद शर्मा, श्यामसुंदर मंत्री, सुप्रसिद्ध कथा वाचक विवेकानन्द शर्मा तथा सुनील कुमार माथुर ने गीता के महत्व, जीवन-दर्शन और आध्यात्मिक संदेश पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों, सहयोगियों का पुस्तकालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।
कुचामन सिटी: गोविंद सैनी फाउंडेशन द्वारा तृतीय पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों का आयोजन






