Homeकुचामनसिटीकुचामनसिटी में नए बालिका अल्पसंख्यक छात्रावास में प्रवेश शुरू

कुचामनसिटी में नए बालिका अल्पसंख्यक छात्रावास में प्रवेश शुरू

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास कुचामनसिटी के नव निर्मित भवन में अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं के प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक बालिकाओं को प्रवेश दिलाने का आह्नवान किया है।

- विज्ञापन -image description

विभाग के अनुसार मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी वर्ग की कक्षा 9 से ऊपर की छात्राओं के साथ-साथ स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, इंजीनियरिंग, मेडिकल, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, नर्सिंग, मैनेजमेंट और विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत बालिकाएं प्रवेश के लिए पात्र हैं।

नया छात्रावास कुचामनसिटी में नए बस स्टैंड के पास, खेल स्टेडियम के पीछे पदमपुरा रोड पर स्थित है।

- Advertisement -ishan

नव निर्मित भवन हैंडओवर, 50 बालिकाओं की क्षमता

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि जिले के उक्त छात्रावास के नव निर्मित भवन का निर्माण अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड कुचामन द्वारा किया गया है। भवन का विभाग द्वारा हैंडओवर-टेकओवर 26 सितम्बर 2025 को कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि छात्रावास में प्रवेश क्षमता 50 बालिकाओं के अनुसार आवास की निःशुल्क सुविधा, आधुनिक सुविधायुक्त फर्नीचर, स्वच्छ हवादार भवन, गुणवत्तायुक्त भोजन तथा गणवेश हेतु प्रतिवर्ष डीबीटी बालिकाओं को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से बालिकाओं के अधिकाधिक प्रवेश हेतु निवेदन किया गया है। वर्तमान में छात्रावास में 25 बालिकाओं का नामांकन है।

जिले में अन्य अल्पसंख्यक छात्रावास भी संचालित

उन्होंने बताया कि जिले में अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास मकराना, राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास लाडनूं तथा राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास लाडनूं संचालित हैं।

कुचामन सिटी: सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में होगी दिशा की बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments