Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सांभर झील में पक्षियों के बचाव को लेकर एवियन बोटुलिज्म...

कुचामन सिटी: सांभर झील में पक्षियों के बचाव को लेकर एवियन बोटुलिज्म पर कार्यशाला आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान सरकार पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेशानुसार सांभर झील क्षेत्र में “एवियन बोटुलिज्म” (Avian Botulism) से संबंधित बीमारियों की रोकथाम, जागरूकता एवं पूर्व तैयारी के उद्देश्य से एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यशाला (Sensitization Workshop) का आयोजन सोमवार को नगर परिषद सभा भवन, कुचामन सिटी में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यशाला का आयोजन सहायक वन संरक्षक परबतसर आकांक्षा गोठवाल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में उप वन संरक्षक, नागौर विजय शंकर पाण्डे, इकॉलॉजिस्ट टी.के. रॉय, एडीएम कुचामन सिटी राकेश कुमार गुप्ता, उपखंड अधिकारी नावां  विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार नावां रामेश्वरलाल गढ़वाल, अधिशाषी अधिकारी नावां शिकेश कांकरिया, तथा एनजीओ “होप एंड बियॉन्ड” से प्रणय सिंह एवं विजय जांगिड़ ने सहभागिता की।

- विज्ञापन -image description

इसके अतिरिक्त बर्ड वॉचर एवं वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट आबिद अली, वरिष्ठ पशु चिकित्सक नावां डॉ. मोतीलाल, विद्युत विभाग एक्सईएन श्रवण कुमार, एईई तेजाराम मुद्गल, डॉ. विवेक सिंह (एडी एएचडी), एपी डीआईटीसी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यशाला में एवियन बोटुलिज्म के कारण, लक्षण, बचाव और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रियाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजूराम सहित वन विभाग रेंज कुचामन सिटी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

बता दें कि वर्ष 2019 में “एवियन बोटुलिज्म” बीमारी ने सांभर झील में भारी तबाही मचाई थी। उस समय रेस्क्यू सेंटर की कमी, वैक्सीन का अभाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमियों के चलते लगभग 25,000 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई थी।

इसके बाद अक्टूबर 2024 में भी इसी बीमारी के चलते 100 से अधिक पक्षियों की मौत के मामले सामने आए थे। सांभर झील के पारिस्थितिकी तंत्र में नॉर्दर्न शावलर, स्क्वील सहित कई प्रजातियों के दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं।

नावां शहर/कुचामन न्यूज: सांभर झील में एक बार फिर पक्षियों की जान पर खतरा, कई पक्षियों की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!