कुचामन सिटी। नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति सुरेश उर्फ बबलू सिखवाल का शुक्रवार को पुरानी धान मंडी में युवा ब्राह्मण समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


इस दौरान सिखवाल को माला पहनाकर, साफा बांधकर और मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के अनेक युवा उपस्थित रहे, जिनमें अरुण पाराशर, सुरेन्द्र गौड़, आशीष सुरोलिया, श्रीकान्त मिश्रा, मनीष डोसी, सौरभ गौड़, महावीर मिश्रा, योगेंद्र शर्मा, लावेश पारीक, निशांक सुरोलिया, आरव पाराशर, तानेश पारीक, शैलेश पारीक, सुजल गौड़, योगेश खण्डेलवाल, जे.पी. शर्मा और नारायण व्यास शामिल रहे।
समाज के युवाओं ने सभापति सिखवाल को नगर के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उनके नेतृत्व में नगर के सर्वांगीण विकास की कामना की।

कुचामन सिटी: हाईकोर्ट के आदेश पर आसिफ खान हटेंगे, सुरेश सिखवाल बनेंगे फिर सभापति






