कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन परिवार की ओर से दीपावली पर्व पर पटाखों से सुरक्षा, जीव रक्षा एवं प्रदूषण बचाव के संदेश के साथ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।


इसके तहत गुरुवार को जैन स्कूल पलटन गेट पर संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल और सचिव अजित पहाड़िया के सानिध्य में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में वीर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, इसे प्रदूषणमुक्त व सुरक्षित बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर जीव-जंतुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष वीर सुरेश गंगवाल, वीर नन्दकिशोर बिड़सर, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगडिया, वीर तेजकुमार बड़जात्या, और वीर विकास पाटनी ने सहयोग दिया।


कार्यक्रम में वीर सुभाष पहाड़िया को मिसरी प्रोजेक्ट जोन संयोजक, वीर कैलाश पांड्या को जोन सचिव, तथा वीरा सुनिता गंगवाल को सहयोजन पद मिलने पर संस्था सदस्यों ने तिलक, माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
कुचामन और आसपास के गांवों में दीपावली से पहले बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित






