कुचामन सिटी। दीपावली के पर्व के मद्देनजर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।


उपखण्ड कार्यालय सहायक अभियंता (पवसं) के अनुसार 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक 220 केवी जीएसएस रा.रा.वि.प्र.नि.लि. कुचामन सिटी पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुचामन सिटी के सम्पूर्ण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

साथ ही, 220 केवी सबस्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडर जिलिया, भांवता, रूपपुरा, पांचवा और राणासर के क्षेत्रों में भी बिजली प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक इंतजाम कर लें।
नावां: गोदाम से 12 लाख के बर्तन चोरी, खरीदने वाले कुचामन के कबाड़ी; चार आरोपी गिरफ्तार






