Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां में श्याम परिवार की विशाल भजन संध्या में पहुंचे महंत बालमुकुंदाचार्य,...

नावां में श्याम परिवार की विशाल भजन संध्या में पहुंचे महंत बालमुकुंदाचार्य, गायकों ने दी शानदार प्रस्तुति

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. शहर के सांभरिया भवन में रविवार की रात श्याम परिवार नावां के आठवें वार्षिकोत्सव को लेकर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

भजन संध्या को लेकर बाबा श्याम का भव्य दरबार लगाया गया। बाबा खाटू श्याम के निज मंदिर के तर्ज पर बाबा श्याम का श्रृंगार किया गया।

- विज्ञापन -image description

गायक कलाकार गौतम खंडेलवाल ने गणेश वंदना के साथ रविवार की शाम भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके पश्चात तुषार गौड, हितेश सोनी सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या के दौरान संतों का भी पावन सानिध्य रहा। हवामहल विधायक व हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य महाराज उपस्थित रहे।

भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें नई दिल्ली से ऋतु पांचाल ने अपने सुमधुर भजनों से बाबा श्याम को रिझाया। इसके पश्चात इंदौर से शुभम राणा, गुरुग्राम से शुभम ठाकरान, जयपुर से गोविंद शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

- Advertisement -ishan

इस दौरान आसपास के गांव और शहरों से बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे व भजन संध्या का आनंद लाभ लिया। सवेरे बाबा की आरती कर छप्पन भोग प्रसाद भक्तों में वितरण कर दिया।

नावां: मंत्री विजयसिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!