Saturday, May 2, 2026
Homeनावां शहरनावां में द्वि-धारा पथ संचलन के दौरान मातृशक्ति सजाएगी रंगोली से शहर,...

नावां में द्वि-धारा पथ संचलन के दौरान मातृशक्ति सजाएगी रंगोली से शहर, दर्जनों क्विंटल से होगी पुष्प वर्षा

संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर मातृशक्ति की बैठक सम्पन्न, केशव-माधव धारा का होगा संगम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. उपखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मातृशक्ति की एक बैठक का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस बैठक में संघ के प्रचारक तेजराज बंजारा ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति की उपासना से ही शांति की स्थापना होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण देश में शक्ति का संचयन करके विश्व कल्याण की बात करता है। आज संघ के माध्यम से हिंदू समाज एक नवीन ऊर्जा एवं संस्कारों की तेजस्विता के साथ पूरे देश में खड़ा है।

- विज्ञापन -image description

स्वयंसेवकों को मिलकर समाज में व्याप्त अनेकों बुराइयों, जैसे सामाजिक असमानता, को मिटाकर समाज को एक सूत्र में बाँधने का कार्य करना है। संघ पिछले 100 वर्षों से शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण के कार्य में लगा हुआ है। शाखा से तैयार हुए कार्यकर्ता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

इस बैठक में 12 अक्टूबर को होने वाले भव्य आयोजन को लेकर रुपरेखा तय की गई। इस आयोजन में मातृशक्ति ने आश्वस्त किया कि भव्य संचलन में 101 द्वारों पर रंगोली के साथ ही शहर को रंगोली से सजाया जाएगा और दर्जनों क्विंटल से जगह-जगह पुष्प वर्षा होगी।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर स्वाति बंसल, प्रियंका बियाणी, रेखा बियाणी, रुचिका कांकानी, भावना अग्रवाल, अनीता मटोलिया, सुनिता माटोलिया, रश्मि छीपा, प्रेम खंडेलवाल, कंचन शर्मा, प्रभाती देवी, पूजा कुमावत, श्रीमती अल्पना अग्रवाल, प्रीति बियाणी, अंजना शर्मा, मंजु पारीक, सुमन कुमावत, दीपिका टांक, संगीता जांगिड़, काजल कुमावत आदि मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

निम्बार्क तीर्थ महाराज का मिलेगा सानिध्य, बौद्धिक प्रमुख होंगे मुख्य वक्ता

नमक नगरी में पहली बार भव्य द्वि-धारा पथ संचलन में अनंत विभूषित जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्यामाचरण देवाचार्य महाराज महाराज निम्बार्क तीर्थ राजस्थान का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही जोधपुर प्रान्त से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख शंभु सिंह मुख्य वक्ता के रूप में आयोजन में शामिल होंगे।

द्वि-धारा पथ संचलन में केशव धारा तथा माधव धारा के तहत संचलन मार्ग निर्धारित होगा। इसके बाद आदर्श नगर से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम तक भव्य आयोजन एक साथ आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!