Homeनावां शहरनावां: प्रार्थना सभा व देशभक्ति गीतों के साथ मनाई गांधी जयंती

नावां: प्रार्थना सभा व देशभक्ति गीतों के साथ मनाई गांधी जयंती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही माला पहनाई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी शिंकेश कांकरिया, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र सारस्वत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन कर देशभक्ति गीत सुनाए गए।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर भरत लखन कार्यवाहक सफाई निरीक्षक, महेश यादव कनिष्ठ लिपिक, मोहम्मद यासीन, जितेंद्र कुमार टेलर, हितेश सोनी, गौरव प्रधान, प्रमोद फुलवारी, पालिका कर्मचारी एवं सफाई जमादार नंदलाल, दीपक कुमार लखन, एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार पालिका के समस्त सफाई मित्रों को पार्षद मोहनलाल कुमावत एवं पालिका कर्मचारियों द्वारा गौरव प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments