Thursday, April 30, 2026
Homeनावां शहरनावां: करमा बाई सेवा संस्थान जाट समाज ने 500 प्रतिभाओं और 70...

नावां: करमा बाई सेवा संस्थान जाट समाज ने 500 प्रतिभाओं और 70 भामाशाहों का किया सम्मान

पर्वतारोही गीता सामोता ने अदम्य साहस और हौसले के साथ मेहनत करने की दी प्रेरणा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के मेगा हाइवे पर बुधवार को पंचायत समिति के पास करमा बाई सेवा संस्थान जाट समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नावां उपखंड क्षेत्र की जाट समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्थान के सचिव नागेंद्र चौधरी जाब्दीनगर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस ज्ञानाराम थालौड़, पर्वतारोही गीता सामोता, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, आरएएस सोहन चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, महाविद्यालय प्राचार्य वंदना चौधरी, सहायक अभियंता शांति जाखड़ सहित अन्य लोगों का करमा बाई सेवा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जाट समाज की लगभग 500 प्रतिभाओं व भवन हेतु सहयोग करने वाले 70 भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

मुख्य अतिथि पर्वतारोही गीता सामोता ने बताया कि उन्होंने किस तरह CISF में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात रहते हुए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा। गीता ने कहा कि यदि हमें किसी लक्ष्य तक पहुंचना है तो एक शुरुआत करनी ही पड़ती है। अगर हम मंजिल को बड़ा समझकर शुरुआत ही न करें तो यह खुद के साथ धोखा होता है।

CISF के 56 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब बल की किसी महिला कर्मी ने 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। यह मेरे साथ-साथ पूरे भारत के अदम्य साहस, हौसले और जज्बे की मिसाल है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने प्रतिभाओं से कहा कि कभी रुकना नहीं चाहिए और अदम्य साहस व हौसले के साथ हर लक्ष्य में पूरी लगन से मेहनत करनी चाहिए, ताकि सफलता को कोई न रोक सके।

इसके पश्चात सेवानिवृत्त आईएएस ज्ञानाराम, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर करमा बाई सेवा संस्थान के नानूराम जाट, उपाध्यक्ष तुलछाराम चौधरी सहित साल्ट डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू, खाखड़की से छोटू डारा, अजमेर संभाग के नमक उत्पादक संघ अध्यक्ष पूरण सियाग, मिंडा सरपंच जोगेंद्र ताकर, इंदर किलका, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल ढाका सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

कुचामन में 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी दीपावली, पंडितों व विद्वानों ने सर्वसम्मति से तय की तिथि

नावां में खाद्य विभाग की टीम ने प्रजापत केटर्स व कचौरी हाउस से लिए नमूने

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!