Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारों की निकाली परेड, चीखता दिखा गणपत;...

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारों की निकाली परेड, चीखता दिखा गणपत; कोर्ट ने भेजा चारों को जेल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस ने आज रमेश रूलानिया हत्याकांड में शामिल चारों मुख्य आरोपियों की परेड निकाली। उन्हें पुलिस थाने से न्यायालय तक ले जाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – न्यायालय ने चारों आरोपियों की 31 अक्टूबर तक रिमांड दी थी। इसके बाद आज शुक्रवार उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की परेड करवाते हुए उन्हें कुचामन न्यायालय तक पहुँचाया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान गणपत को उसके साथी आरोपी सहारा देते हुए नजर आए, क्योंकि उसके पैर में प्लास्टर था। यह चोट उसे बुधवार को लगी थी, जब मौका तस्दीक के दौरान वह बवलीगुढ़ा में पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था और गिर गया था। न्यायालय ले जाते समय वह दर्द से चीख रहा था।

- Advertisement -ishan

गणपत ने ही व्यापारी रमेश रूलानिया को गोली मारी थी। उसके साथ तीन अन्य मुख्य आरोपी – महेश, धर्मेंद्र और जुबेर – भी ठीक से चल नहीं पा रहे थे।

कोर्ट तक हथियारबंद पुलिसबल के साथ चारों आरोपियों की परेड कराई गई। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हुई और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई।

करीब 12 दिन तक पुलिस रिमांड में रहे चारों आरोपियों को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस द्वारा पूरी पूछताछ के बाद, कोर्ट ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!