Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में पुलिस की 4 टीमों ने की 220 प्रतिष्ठानों की...

कुचामन सिटी में पुलिस की 4 टीमों ने की 220 प्रतिष्ठानों की जांच, महिला सुरक्षा को लेकर अभियान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन द्वारा कस्बा कुचामन में विशेष अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (भा.पु.से.) के प्रभावी निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (रा.पु.से.) और वृत्ताधिकारी अरविन्द बिश्नोई (रा.पु.से.) के निकटतम सुपरविजन में महिला पुलिस कर्मियों की चार टीमों का गठन किया गया।

- विज्ञापन -image description

इन टीमों ने 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2025 तक कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कुल 220 प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। इनमें होटलों की संख्या 17 थी, कैफे 8, जिम 2, ढाबे 2, दुकानों की संख्या 187 और मॉल 4 शामिल थे। जांच के दौरान मालिकों, कर्मचारियों, मजदूरों और नौकरों का सत्यापन किया गया। 

- Advertisement -ishan

राजकॉप एप से फोटो मिलान कर सत्यापन

सत्यापन प्रक्रिया में राजकॉप एप के फोटो मैच फीचर का उपयोग कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की गई और फोटो का मिलान किया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में काली फिल्म लगे शीशे पाए गए, वहां पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई महिला सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

कुचामन नगर परिषद की कार्रवाई, वार्ड नंबर 1 के रास्ते से हटाया अतिक्रमण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments