Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में निःशुल्क हड्डी रोग शिविर का होगा आयोजन

कुचामन सिटी में निःशुल्क हड्डी रोग शिविर का होगा आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में गुणमाला देवी कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से मासिक 36वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस शिविर में जॉइंट, लिगामेंट और घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) उपस्थित रहेंगे। शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर राजकीय चिकित्सालय के पास 2 नवम्बर रविवार को प्रातः 8:30 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल और अजित पहाडिया ने बताया कि शिविर के संयोजक होंगे वीर राजकुमार सोनी, वीर अशोक गगंवाल, वीर कमल गोड और वीर निर्मल पाण्ड्या।

संस्था के वीर नरेश कुमार जैन और वीर संदीप पाण्ड्या के अनुसार – रोगियों की डॉक्टर की सलाह के अनुसार खून संबंधी जाँच और एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित परामर्श भी दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

वीर तेजकुमार बडजात्या और सुरेश कुमार जैन ने बताया कि शिविर में रजिस्ट्रेशन 2 नवम्बर रविवार को सुबह 8 बजे शिविर स्थल पर किए जाएंगे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments