Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और लूट के...

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. चितावा क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर हुई मारपीट और लूट के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूटी गई राशि 5000 रुपए बरामद की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृताधिकारी अरविंद विश्नोई के सुपरविजन में टीम ने सफलतापूर्वक काम किया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – दिनांक 23.9.2025 की रात्रि पेट्रोल पम्प पर तीन युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे। पहले उन्होंने 100 रुपए का पेट्रोल भरा और चले गए। थोड़ी देर बाद वे वापस आए और 50 रुपए का पेट्रोल भरने का प्रयास किया। इस दौरान पम्प पर कार्यरत कर्मचारी भंवरलाल के साथ मारपीट की गई। जब हिम्मत सिंह ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और पेट्रोल पम्प में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान केबिन में रखे लगभग 8,000 रुपए लूट लिए गए।

इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना स्तर पर एसएचओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के गांवों व चौराहों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया।

- Advertisement -ishan

तकनीकी साक्ष्य और फिल्ड इंटेलीजेंस की मदद से छैलू सिंह पुत्र बोदू सिंह निवासी हुड़ील, सुरेन्द्र सिंह  पुत्र भवानी और सुरेश पुत्र गुमानाराम निवासी कालोली चावण्डिया नामक तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें बापर्दा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीड़ित से करवाई गई और लूटी गई राशि 5000 रुपए बरामद की गई।

पुलिस टीम – इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक  तेजाराम, हैड कांस्टेबल: बजरंग लाल, कांस्टेबल: रमेश कुमार, धर्मेन्द्र बगड़िया, राकेश सामोता और श्रीपाल ने योगदान दिया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments