Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ, 765 खिलाड़ी ले रहे...

कुचामन में दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ, 765 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर के बालाजी बाजार स्थित खंडेलवाल भवन में सिमोन कराटे अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप 2025 का शनिवार को शुभारंभ हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

इस मौके पर मुख्य अतिथि युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन, अध्यक्षता सुदर्शन महाराज, कानूराम बुनकर, पल्लव राय ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी देते हुए कमल कुमार गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों की विभिन्न टीमों के लगभग 765 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं मात्र 6 वर्ष का एक बालक खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य व राष्ट्रीय टीम के लिए किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करेंगे।

- Advertisement -ishan

इस दौरान मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. नीरज कुमार पवन ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास होता है।

उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन के दो महत्वपूर्ण अनुभव हैं, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं है, बल्कि निरंतर कड़ी मेहनत, लगन और सही समय पर सही दिशा में किए गए प्रयासों से ही सफलता हासिल होती है। आज के समय में स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क का संयोजन ही असली सफलता की कुंजी है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार द्वारा नौकरी देने की नीति लागू की गई है। आने वाले समय में हजारों खिलाड़ियों को सरकारी पदों में खेल कोटे के तहत नौकरी का लाभ मिलेगा।

कमल कुमार जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले रोमांचक और देखने लायक होंगे। दर्शकों को एक उच्च स्तरीय कराटे प्रदर्शन देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता का संचालन रेफरी आयोग के नरेंद्र शर्मा, राजेश गोरा, कमलेश कुमावत, अर्जुन सिंह, संयोजक डायरेक्टर सुमन कराटे अकादमी, कमल कुमार गोयल के निर्देशन में होगा।

उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (डब्ल्यूकेएफ) के नियमों के अनुसार आयोजित की जा रही है ताकि प्रत्येक खिलाड़ी को निष्पक्ष एवं पारदर्शी मुकाबले का अवसर मिल सके। सभी मैचों का संचालन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त रेफरी एवं जजों की ओर से होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल श्रेष्ठ खिलाड़ी ही चयनित हों और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो।

योगेश शर्मा ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता में भाव्या बुगलिया, अभिनव वर्मा, पूर्वी, देविका राठौड़, पार्थ, प्रिंस, अधर्व चौधरी, काव्या रतन सोनी, मार्शल, सार्थक चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता।

इस दौरान सीमा देवी, अशोक मुणावत, तरुण कुमार सोनी, पवन कुमार अग्रवाल, अजय सिंह जावा, नरेंद्र कुमार शर्मा व अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!