Thursday, May 28, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने दीपावली पर जागरूकता अभियान के तहत किया...

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने दीपावली पर जागरूकता अभियान के तहत किया पोस्टर विमोचन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन परिवार की ओर से दीपावली पर्व पर पटाखों से सुरक्षा, जीव रक्षा एवं प्रदूषण बचाव के संदेश के साथ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

इसके तहत गुरुवार को जैन स्कूल पलटन गेट पर संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल और सचिव अजित पहाड़िया के सानिध्य में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में वीर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, इसे प्रदूषणमुक्त व सुरक्षित बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर जीव-जंतुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष वीर सुरेश गंगवाल, वीर नन्दकिशोर बिड़सर, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगडिया, वीर तेजकुमार बड़जात्या, और वीर विकास पाटनी ने सहयोग दिया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में वीर सुभाष पहाड़िया को मिसरी प्रोजेक्ट जोन संयोजक, वीर कैलाश पांड्या को जोन सचिव, तथा वीरा सुनिता गंगवाल को सहयोजन पद मिलने पर संस्था सदस्यों ने तिलक, माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।

कुचामन और आसपास के गांवों में दीपावली से पहले बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!