Sunday, March 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नरैना में हथियार बरामद, आरोपियों के नजदीक है पुलिस

कुचामन सिटी: नरैना में हथियार बरामद, आरोपियों के नजदीक है पुलिस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नरैना श्रीरामपुरा मार्ग पर एक खेत में चारे में छिपाए गए अवैध हथियार मिलने से सनसनी फैल गई। संभावना जताई जा रही है कि यह हथियार कुचामन सिटी के व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हों। फिलहाल आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

नरैना थाना प्रभारी महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि नरैना श्रीरामपुरा मार्ग (जयपुर) पर एक खेत में चारे की पुली के अंदर एक काले बैग में 2 पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस और 4 खाली मैगजीन बरामद की गईं।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। मौके पर दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा, सांभर सीओ अनुपम मिश्रा, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम पहुंची। जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी के निर्देश पर नरैना थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला कुचामन सिटी के व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है, जिसमें चार खतरनाक आरोपी अभी भी फरार हैं।

- Advertisement -ishan
रमेश रूलानिया हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों की तस्वीर सहित जानकारी।

इनमें गणपत गुर्जर पुत्र भंवरलाल निवासी बोरावड़ थाना मकराना, धर्मेंद्र गुर्जर उर्फ देवराज गुर्जर पुत्र रघुनाथ निवासी गुर्जर बस्ती, देव नारायण मंदिर के पास अजमेर, जुबेर अहमद पुत्र युसूफ उम्र 21 वर्ष निवासी बोरावड़ थाना मकराना और महेश गुर्जर पुत्र परसाराम निवासी कोला डूंगरी बोरावड़ शामिल हैं। 
इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का नकद इनाम घोषित किया गया है।

वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें आरोपियों की तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

सीसीटीवी फुटेज।
सीसीटीवी फुटेज।

बताया जा रहा है कि अब सांभर के पास नरैना क्षेत्र में हथियारों का जखीरा मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि यह रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा मामला है, जिसने रमेश रूलानिया हत्याकांड को अंजाम दिया था।

रमेश रूलानिया हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण।

देखा गया है कि इस गैंग द्वारा चाहे वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड हो या बाबा सिद्दीकी वाला मामला। इनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार उस क्षेत्र में पहले से पहुंच जाते हैं। जहां हत्या की साजिश रची जाती है, और वे किसी अन्य राज्य से वहां के स्थानीय बदमाशों तक पहुंचा दिए जाते हैं, जो वारदात को अंजाम देते हैं।

कुचामन: रमेश रूलानिया हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, वीरेंद्र चारण ने किया खुलासा

कुचामन: धरना समाप्ति के बाद कार्रवाई, प्रेरणा टावर से रूफटॉप रेस्टोरेंट हटाया

कुचामन में हनुमान बेनीवाल ने मंत्री विजय सिंह को फटकारा, बोले- लॉरेंस-रोहित को यहां लाओ, धरना समाप्त नहीं होगा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!