Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह...

कुचामन सिटी: अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महर्षि गौतम सेवा समिति के तत्वावधान में अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा कुचामन इकाई द्वारा डूंगरी बालाजी मंदिर परिसर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा जिलाध्यक्ष भैंरूलाल उपाध्याय रहे, जबकि अध्यक्षता गोविंदराम उपाध्याय ने की।

- विज्ञापन -image description

समारोह का शुभारम्भ महर्षि गौतम के जयघोष, वंदन एवं हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक व सामाजिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

महासभा के जिलामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान “ज्ञान का दीपावली मंडल” का आयोजन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें दीपावली पर्व से संबंधित रोचक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी व “झटपट जवाब” सत्र का संचालन किया गया।

- Advertisement -ishan

सभी उपस्थित सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया तथा उत्कृष्ट उत्तर देकर समारोह को मनोरंजक व ज्ञानवर्धक बना दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा नौनपुरा तथा पंडित मूलचंद कलवाडिया ने समाज के संगठन, परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने की आवश्यकता पर विचार रखे।

मुख्य अतिथि भैंरूलाल उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाजोत्थान का मार्ग एकता, निष्ठा और सेवा भावना से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मविकास, पारस्परिक प्रेम और सामाजिक एकजुटता का पर्व है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष गोविंदराम उपाध्याय ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्नेह मिलन समारोह समाज में मेल-जोल, संवाद और सहयोग की भावना को प्रगाढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश उपाध्याय, वेणिगोपाल तिवाड़ी, सुरेशकुमार उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, मोहनलाल कलवाडिया, राधेश्याम उपाध्याय, गणपत लाल उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा, पवन सिंवाल, पवन जोशी, संजय तिवारी, रामदेव उपाध्याय, तुषार उपाध्याय, कौशल तिवाड़ी, कृष्णा उपाध्याय, कांता उपाध्याय, उमा उपाध्याय, राजु सिंवाल, कंचन उपाध्याय सहित महिला मंडल व युवक संघ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ “समरसता, सौहार्द और सामाजिक एकता” के संकल्प के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह का समापन हुआ।

कुचामन सिटी: ठाकुरजी के मंदिर में अन्नकूट और छप्पन भोग महोत्सव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!