Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल का ‘खुशियों का बाजार’ बना सेवा का माध्यम

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल का ‘खुशियों का बाजार’ बना सेवा का माध्यम

644 उपयोगी वस्तुओं से जरूरतमंद परिवारों को मिला लाभ, आमजन का रहा अपार सहयोग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल की ओर से दीपावली पर्व के अवसर पर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के तहत शुक्रवार को ‘खुशियों का बाजार’ सेवा अभियान आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कुचामन विकास पुरुष स्वर्गीय बालकिशन सारड़ा की प्रतिमा के सामने सुबह 8 से 10 बजे तक लगाए गए इस बाजार में जरूरतमंद परिवारों को मात्र 10 रुपये के सम्मानजनक शुल्क पर उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं।

- विज्ञापन -image description

बाजार में पैंट, शर्ट, साड़ी, सलवार-सूट, बच्चों के कपड़े, स्कूल बैग, खिलौने, बर्तन सहित कई प्रकार की उपयोगी सामग्री रखी गई। अभियान के माध्यम से घरों में अनुपयोगी पड़ी वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के साथ ही पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देने और सेवा-सहयोग की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि ‘खुशियों का बाजार’ अभियान को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है। सभी के सहयोग से भविष्य में हर माह यह बाजार आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो सकें।

- Advertisement -ishan

वीर अजित पहाड़िया के अनुसार – शुक्रवार को आयोजित बाजार में कुल 644 वस्तुओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला।

नावां: खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन 14 नवंबर को, ब्राह्मण समाज के प्रत्याशियों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में संयोजक वीर रामावतार गोयल सहित वीर विजय पहाड़िया, गोरधन मालवीय, वीर संदीप पाड्या, वीर सुरेश गंगवाल, वीर संपत बगड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर आनंद सेठी, वीर विकास जैन, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर बलराम प्रधान, वीरा इंदु सैन, लक्ष्मी शर्मा, मनोज गोड़, अजय जैन, महेश लढ़ा एवं राजू अग्रवाल सुपारी वाला ने सराहनीय सहयोग किया।

विप्र फाउंडेशन के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष बने प्रमोद खंडेलवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments