Homeनावां शहरनावां: खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन 14 नवंबर को, ब्राह्मण...

नावां: खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन 14 नवंबर को, ब्राह्मण समाज के प्रत्याशियों का होगा सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. शहर के गौरव चौक स्थित परशुराम भवन में खांडल विप्र समाज की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष आनंद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description

बैठक में आगामी दीपावली स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों, सामाजिक गतिविधियों और भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description

बैठक की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के पूजन के साथ हुई। इसके बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर शांति पाठ किया गया। बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष आनंद जोशी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी तथा समाजहित के कार्यों के लिए समय देने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

दीपावली स्नेह मिलन समारोह

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर 2026 को खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

समारोह में नावां नगर पालिका चुनाव में ब्राह्मण समाज की ओर से चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का सम्मान किया जाएगा। इसमें जीतने और हारने वाले, दोनों वर्गों के प्रत्याशी शामिल होंगे, ताकि समाज के प्रति उनके योगदान और सहभागिता को सम्मान दिया जा सके।

समारोह के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद समाजबंधुओं के लिए सहभोज का आयोजन होगा। बैठक में सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक सुरेश चोटिया, पूर्व सचिव हरिओम प्रसाद नवहाल, श्री परशुराम युवा शक्ति के अध्यक्ष अरुण जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजाधर बढ़ादरा, सचिव विष्णु कांत नवहाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम जोशी, हजारी गोवला, हरीश बोहरा, त्रिलोक सुंदरिया, दिनेश सुंदरिया, ऋषि कुमार जोशी, जगदीश चोटिया, गजेंद्र चोटिया सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नावां: पंचायत समिति चुनाव में नामांकन की रफ्तार तेज, एक दिन में 43 पर्चे दाखिल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments