Homeक्राइम न्यूजनावां: विवाहिता से ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो दिखाकर वसूले लाखों; SP ऑफिस पहुंची...

नावां: विवाहिता से ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो दिखाकर वसूले लाखों; SP ऑफिस पहुंची पीड़िता

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां उपखंड क्षेत्र के मारोठ कस्बे में एक विवाहिता से अश्लील वीडियो और तस्वीरों के ज़रिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

- विज्ञापन -image description

 

- विज्ञापन -image description

आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। लगातार धमकियों और आर्थिक शोषण से त्रस्त विवाहिता अब न्याय की गुहार लेकर डीडवाना जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

जानकारी के अनुसार – कुछ लोगों ने विवाहिता की निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे डराना शुरू किया। आरोपियों ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार में लाखों रुपए वसूल लिए। पीड़िता ने इस संबंध में मारोठ पुलिस थाना में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में देरी से निराश होकर अब वह जिला स्तर पर न्याय की मांग कर रही है।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना मारोठ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। परिवादी के परिपेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन को उक्त प्रकरण के अनुसंधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कुचामन के होटल्स से लेकर मॉल्स तक पहुंची पुलिस, महिला सुरक्षा को लेकर 141 प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments