डीडवाना-कुचामन. विप्र फाउंडेशन के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रमोद खंडेलवाल को डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रमोद खंडेलवाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन मंत्री गोविन्द स्वरूप, उपाध्यक्ष सहित मांगीलाल गोवला, घनश्याम सनातनी, प्रमोद जोशी, राधेश्याम नवहाल, प्रमोद माटोलिया, ब्रह्मदेव जोशी, महेंद्र पारीक, किशोर सेवदा, हेमंत सिहोटा, नवीन गोपाल शर्मा, गौतम शर्मा (बिजयनगर), धनश्याम पांडिया, सत्यनारायण शर्मा, गोपाल पाराशर, पवन जडिया, गौतम गोड़ सहित विप्र बंधुओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।






