Saturday, May 9, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 12 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त के...

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 12 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी दबोचे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पुलिस थाना चितावा और डीएसटी टीम डीडवाना की संयुक्त कार्रवाई में 12 किलो 160 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन CELERIO ZXI (नम्बर आरजे 37 सीसी 2023) को भी जप्त किया गया।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, 29 अगस्त 2025 की रात करीब 9:53 बजे थानाधिकारी लीलाराम (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारपुरा तिराया पर नाकाबंदी शुरू की।

इस दौरान काकोट की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की सेलरियो कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में चालक छोटूराम (50) पुत्र कुशलाराम जाट निवासी काकोट थाना चितावा और उसके साथ शंकर (40) सिंह पुत्र मूल सिंह निवासी प्रेमपुरा थाना चितावा बैठे मिले।

- Advertisement -ishan

वाहन की डिक्की की तलाशी में 12 किलो 160 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (छिलका व चूरा) बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बरामद मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी नेमीचन्द खारिया (आरपीएस) और वृताधिकारी अरविन्द विश्नोई (आरपीएस) के सुपरविजन में हुई।

पुलिस टीम – इस कार्रवाई में थानाधिकारी लीलाराम (उ.नि.), कांस्टेबल राकेश सामोता, श्रीपाल, रमेश कुमार, हेमाराम, जवाहर सिंह (पुलिस थाना चितावा) तथा डीएसटी डीडवाना-कुचामन के कांस्टेबल रिछपाल, सुरेन्द्र सिंह और सुशील कुमार शामिल रहे।

कुचामन सिटी: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में पीपा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!