Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामनसिटी नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) के सुपरविजन और वृताधिकारी कुचामनसिटी अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.) के नेतृत्व में की गई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – आरोपी और पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी दीपक ने नौकरी दिलवाने के बहाने 5 अगस्त 2025 को पीड़िता को कुचामन सिटी बुलाया। वहां उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कुचामन सिटी में एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वृताधिकारी कुचामन सिटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस और आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक (19) पुत्र महावीर प्रसाद नाई निवासी निमोद थाना मौलासर जिला डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -ishan

पुलिस टीम – इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल बनवारी लाल, रोशनलाल, रविन्द्रसिंह और कैलाशचंद की विशेष भूमिका रही।

कुचामन सिटी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में पीपा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

कुचामन सिटी: अनुसूचित जाति के वृद्ध के साथ मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी पकड़े

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!