कुचामन सिटी के निकटवर्ती ग्राम आसपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 सितम्बर से 7 सितम्बर तक चल रही 69वीं 14 वर्षीय छात्र-छात्रा जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में शुक्रवार को छात्रा वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज ईवेंट सम्पन्न करवाया गया।




छात्रा वर्ग में ही रिदमिक जिमनास्टिक उपकरण प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई। जिसमें छात्राओं ने रिंग, बॉल, रिबन और क्लब्स द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा विभिन्न प्रकार से इन उपकरणों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए।
जिमनास्टिक कोच व शाला के शारीरिक शिक्षक बाबूलाल कमेडिया के अनुसार – शुक्रवार को शाम के सत्र में छात्र वर्ग की पॉमल हॉर्स और हाई बार की प्रतियोगिता करवाई गई।


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नियुक्त जिमनास्टिक प्रतियोगिता की पर्यवेक्षक मंजू देवी ने छात्र-छात्राओं, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक और चयन समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिम्नास्टिक खेल सामान्यतः इंडोर स्टेडियम में आयोजित होता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम की उपलब्धता नहीं होने के कारण पर्यवेक्षक मंजू देवी ने खेल उपकरण अत्यधिक महंगे होने और बारिश के मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों को सुरक्षा और सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

शाला की प्रधानाचार्य सुचेता देवी ने जिमनास्टिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए विद्यालय में समुचित व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई।
जिमनास्टिक कोच बाबूलाल कमेडिया ने बताया कि शनिवार को सुबह के सत्र में छात्र वर्ग में रोमन रिंग उपकरण की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा छात्र वर्ग की बीम बार प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई जाएगी। शाम के सत्र में छात्र वर्ग की पेरलल बार और छात्रा वर्ग में अनइवन बार की प्रतियोगिता होगी।
कुचामन सिटी में बच्चे के पैर से चुराया गया चांदी का कड़ा बेचते हुए पकड़ी गई महिलाएं
कुचामन सिटी अस्पताल पहुँचे कलक्टर और एसपी, मौलासर बाईपास हादसे में घायलों की ली जानकारी






