डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना पुलिस ने एक नाबालिग अपहरण प्रकरण में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृता बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।


पुलिस टीम ने उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में लगातार तलाश कर सफलता हासिल की।

दरअसल, 14 सितंबर 2025 को मकराना निवासी परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री रात को अपनी दादी के साथ सो रही थी। सुबह उठने पर बालिका घर से गायब मिली। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर मकराना थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेन्द्र कुमार जैन (आरपीएस) और वृत्ताधिकारी मकराना भवानीसिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी मकराना सुरेश कुमार सोनी (पु.नि.) ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।

टीम ने मकराना शहर के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश में दबिश देकर बालिका को दस्तयाब कर लिया। बाद में उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर परिजनों को सौंपा गया।
टीम सदस्य – इस कार्रवाई में स.उ.नि. मघाराम, हैडकानि. महेन्द्र खिंची व हनुमानराम, कानि. नन्दराम, हीराराम, केशाराम, परमाराम, नरपत बुरडक तथा महिला कानि. सुमन की विशेष भूमिका रही।
कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में थानाधिकारी पर जातिवाद का आरोप, IG को सौंपा पत्र






